October 23, 2024

प्रधानमंत्री ने नेहरू को याद किया, संघ के किसी नेता का नही किया उल्लेख


दांडी यात्रा को प्रधानमंत्री ने दिखाई झंडी

गांधी परिवार पर निशाना साधने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वें साल पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन पर अहमदाबाद में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में अंग्रेजो के सामने गर्जना करने वाली रानी लक्ष्मीबाई, पंडित नेहरू हों या सरदार पटेल हों ऐसे अनगिनत जननायक आजादी के आंदोलन के पथ प्रदर्शक रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लिये गये नामों में एक भी नाम संघ परिवार से जूडा नही नही था जो साबित करता है कि आजादी की लड़ाई में संघ का कोई योगदान नही था, जो इन दिनों देश की जनता को देशभक्ति का पाठ सर्वाधिक पढ़ा रहे है जिसके किसी नेता का उल्लेख प्रधानमंत्री श्री मोदी इस कार्यक्रम में कर सके। सत्ता में काबिज होने के बाद मोदी सरकार देश की हर समस्याओं के लिए नेहरू को जिम्मेदार बताती रही है, जैसे कश्मीर का मुद्दा हो या फिर देश का बंटवाराया फिर तिब्बत पर चीन का कब्जा। भाजपा नेता तो गांधी परिवार को देश लूटने तक का आरोप भी लगाते रहे है इसके बाद भी 75 वें साल पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जवाहरलाल नेहरू को याद करना साबित करता है कि मोदी सरकार के सात सालों में गांधी परिवार व नेहरू को कोसने के बाद भी वह देश की आजादी में जवाहर लाल के योगदान को नजरअंदाज नही कर पाये है, जो साबित करता है कि जवाहर लाल नेहरू का कद कितना बड़ा है। इतनी कोशिश की बाद भी जवाहरलाल नेहरू का कद को कम नही कर सकी हेै मोदी सरकार। जबकि सरदार पटेल को नजरअंदाज करने का आरोप भी भाजपाई नेता जवाहरलाल नेहरू पर लगाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *