October 23, 2024

भाजपा को हराने की याद दिलाने हेतु भारत बंद का आयोजन

किसानों का भारत बंद, भाजपा नेताओं की मेहनत पर पानी फेर सकता है

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के पूर्व किसानोंं ने भारत बंद का आयोजन मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दिया है, मोदी सरकार असम और बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए बड़ी बड़ी सभाएं कर जनता को यह बताने का प्रयास कर रहे है कि वह आप लोगों के जीवन स्तर को बेहत्तर बनाने के लिए कितने चिंतित हेै, वही दूसरी तरफ किसान कृषि बिल के खिलाफ पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के एक दिन पूर्व 26 मार्च के भारत बंद का आव्हान करके कही ना कही आम जनता का ध्यान किसान आंदोलन की तरह खींचने के साथ ही यह भी बताने का प्रयास किया है कि मोदी सरकार चार महीने से चल रहे किसान आंदोलन को जब गंभीरता से नही ले रही हेै,जबकि इस आंदोलन में शामिल दो सौ से ज्यादा किसानों की मौत हो गयी है, ऐसी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जो वादे जनता से कर रही हेै वह सत्ता में बैठ जाने के बाद उन्हें पूरा करने के लिए कैसे गंभीर हो सकती है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन से जूडे नेताओं ने विधानसभा चुनाव वालों राज्यों में महापंचायत का आयोजन करके खूल कर भाजपा का वोट नही देने की अपील किसानों व आम जनता से की है। मोदी सरकार की राजनीतिक ताकत को कमजोर किये बगैर किसान आंदोलन सफल नही सकता है इसलिए जरूरी है कि विधानसभा चुनावों में मोदी सरकार पराजित हो। राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव को देखते हुए ही किसान आंदोलन के नेताओं ने भारत बंद करके लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराना है।

किसान आंदोलन में, अपनों के तीर से घायल हुई मोदी सरकार

कृषि बिल बनता जा रहा है प्रमुख चुनावी मुद्दा

भाजपा की हार से, मजबूत होगा किसान आंदोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *