October 23, 2024

महात्मा गांधी को निशाना बनाने से देश का सम्मान बढ़ रहा है?

कंगना के बयान पर मोदी सरकार और भाजपा नेता क्यों है मौन, पूछता है भारत

विपक्ष अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाता है तो भाजपा नेता इसे प्रधानमंत्री का अपमान बताते है, लेकिन पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना राणावत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लगातार निशाना बना रही है, इस मामले पर ना ही मोदी सरकार और ना ही भाजपा इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताने के लिए सामने आये है। राष्ट्र अपमान का भाजपा का दोहरा मापदंड इन दिनों आम जनता के बीच का विषय बन गया है। क्या राष्ट्र सम्मान के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति महात्मा गांधी से बड़े हो गये है?
पद्मश्री मिलने के बाद अभिनेत्री कंगना राणावत लगातार राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी पर निशाना साध रही है, 1947 को भीख में मिली आजादी करार देकर अहिंसा की ताकत पर सवाल उठा दिया, जबकि इसी अंहिसा की ताकत के चलते किसान आंदोलन के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक साल बाद कृषि बिल वापस लेने को मजबूर होना पड़ा, यह सब कंगना राणावत के सामने हुआ इसके बाद भी महात्मा गांधी पर बयान देने से किनारा नही किया। कंगना ने महात्मा गांधी पर सुभाष चंद्र बोस व भगत सिंह के माध्यम से भी निशाना साधा लेकिन सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनिता बोस ने उनके आरोपों को खरीज करने के बाद कंगना राणावत ने एक बार फिर महात्मा गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें सत्ता का लालची करार दिया। सवाल यह है कि कंगना राणावत लगातार महात्मा गांधी पर निशाना साध कर राष्ट्रपिता बाबू का खुल्ले आम अपमान कर रही है। इस मामले पर मोदी सरकार और भाजपाई पूरी तरह से मौन साधे हुए है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विपक्ष प्रधानमंत्री को निशाना बनाता है तो भाजपाई इसे देश का अपमान की संज्ञा देते है लेकिन कंगना लगातार पद्मश्री मिलने के बाद महात्मा गांधी को निशाना बना कर क्या देश का सम्मान बढ़ा रही है जो मौन है? राष्ट्र सम्मान का यह दोहरा मापदंड स्पष्ट करता है कि भाजपा सुनियोजित तरीके से महात्मा गांधी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। अन्यथा मोदी सरकार कंगना राणावत को महात्मा गांधी पर बोलने पर लगाम लगाये तो कंगना की हिम्मत नही है कि वह महात्मा गांधी के बारें ऊलजुलूल बयान दें।

पीएम राष्ट्रपति सब कुछ बन सकते थे महात्मा गांधी – सांसद कृपाल तुमाने

कंगना राणावत द्वारा महात्मा गांधी पर दिये गये बयान पर शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने कहा कि गांधी जी सत्ता के लोभी होते तो उस वक्त पीएम- राष्ट्रपति सबकुछ बन सकते थे। शिवसेना के सांसद का कहना है कि कंगना रनौत को क्या करने पद्म श्री सम्मान हासिल हुआ है, किसके पांच चाटने से, क्या क्या चांटन से यह सम्मान मिला है यह दिल्ली के सभी सांसद व विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *