October 23, 2024

महेंद्र भट्ट की धमकी के आगे आरएसएस नेता अपने घरों में तिरंगा फहरायेगें?

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिनके घर में तिरंगा नही होगा, उन्हे विश्वास की नजर से नही देख पाएंगे?

हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक यह नही कहा है जिसके घर में तिरंगा नही लगा होगा, हम उसे विश्वास की नजर से कभी देख नहीं पाएंगे? लकिन उत्तराखंड के भाजपा प्रदेेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह कहकर हर घर तिरंगा अभियान को भी कही ना कही देशभक्ति से जोड दिया है, ऐसे में यह सवाल गहराने लगा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अपनी डीपी में तिरंगा नही लगाने वाले आरएसएस संगठन व उनके नेता हर घर तिरंगा अभियान में अपने घरों में तिरंगा लगा कर अपनी देशभक्ति उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्टा को साबित कर पायेगें या नही?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया में तिरंगा लगाने की अपील के बाद भी आरएसएस संगठन व उनके नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगा नही लगाया, विवाद गहराने के बाद भी अपनी डीपी में तिरंगा नही लगाया जिसके चलते मोदी सरकार की किरकिरी भी हुई। इसके बाद भी उत्तराखंड के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्टा का यह कहना कि जिसके घर में तिरंगा नही लगा होगा, हम उसे विश्वास की नजर से नही देख पाएंगे, मुझे उस घर का फोटो चाहिए, जिस घर में तिरंगा ना लगा हो, समाज देखना चाहता है उस घर, उस परिवार को कि भारत के सम्मान का भाव किस -किस परिवार में नही है। प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्टा के बयान से निश्चित ही भाजपा के प्रेरणास्त्रोत आरएसएस संगठन के अंदर खलबली मच गई होगी, क्योकि डीपी में तिरंगा नही लगाने के कारण पहले ही आरएसएस विपक्षी दलों के साथ ही आम जनता के निशाने पर है, ऐसे वक्त पर मोदी सरकार की हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान ने आरएसएस पर अतिरिक्त दबाव बना देने से लोगों में उम्मीद है कि डीपी में आरएसएस ने तिरंगा नही लगाया, लेकिन हर घर अभियान में तिरंगा जरूर लगा लेगें नही तो कोई उनकी फोटो भी उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पास कोई ना कोई भेंज देगा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसी धमकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीपी में तिरंगा लगाने के बाद नही दे पाये थे जैसा दवाब उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बनाने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *